फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegations of irregularities in land consolidation; villagers demand an inquiry.

Rampur News: चकबंदी में अनियमितताओं का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Sun, 21 Jun 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in land consolidation; villagers demand an inquiry.
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कादमगंज के कई किसान शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने तक चकबंदी प्रक्रिया रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में चल रही चकबंदी के दौरान कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से मनमानी की जा रही है। किसानों की जो जमीन वर्तमान में उनके कब्जे और जोत में है, उसके स्थान पर दूसरी जगह भूमि आवंटित की जा रही है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जिन खेतों पर वे वर्षों से खेती कर रहे हैं, उन्हें वही भूमि चक के रूप में मिलनी चाहिए। किसानों ने डीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और निष्पक्ष चकबंदी कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर राजबहादुर, भगवान दास, खिमिया, रामकिशोर, भागवती, शांति देवी, डिंपल, प्रेमराज, चुन्नी लाल, दौलतराम, हेतराम, जमना प्रसाद आदि के अंगूठे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed