फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegation of discrimination in action against encroachment in Tanda-Badli

Rampur News: टांडा-बादली में अतिक्रमण की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Allegation of discrimination in action against encroachment in Tanda-Badli
टांडा। क्षेत्र के ग्राम बादली में पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी अतिक्रमण नोटिस अब विवादों में घिरते जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सक्सेना के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए विभाग पर पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चिह्नांकन के दौरान राजस्व विभाग द्वारा एक सीमा तक निशान लगाया गया, लेकिन जब पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस थमाया गया तो उसमें क्षेत्रफल काफी कम दर्शाया गया है। इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि कुछ लोगों को जानबूझकर राहत दी जा रही है, जबकि बाकी लोगों को पूरी सख्ती से निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि एक ही भवन को दो विभागों ने अलग-अलग तरीके से चिन्हित किया है। राजस्व विभाग ने जहां 20 मीटर तक अतिक्रमण माना, वहीं पीडब्ल्यूडी ने नोटिस में केवल दो मीटर लिख दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुविधा शुल्क लेकर पीडब्ल्यूडी ने माप में फेरबदल किया है जो पूरी तरह भ्रष्टाचार और पक्षपात का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि चिह्नांकन पूरी तरह से अभिलेखीय दस्तावेजों के आधार पर किया गया है और इसमें कोई पक्षपात नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। अगर किसी को आपत्ति है तो वह कानूनी माध्यम से अपनी बात रख सकता है। फिलहाल, टांडा और बादली में पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई को लेकर असंतोष और अविश्वास का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि पूरे चिह्नांकन और नोटिस प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed