फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All three observers appointed for Lok Sabha elections reached Rampur

Rampur News: लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त तीनों प्रेक्षक पहुंचे रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
All three observers appointed for Lok Sabha elections reached Rampur
रामपुर। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त तीन प्रेक्षक रामपुर पहुंच चुके हैं। यह सभी प्रेक्षक मतदान और फिर मतगणना तक के कार्य संपन्न होने तक रामपुर में ही रहेंगे। चुनाव के दौरान यदि कोई शिकायत करना चाहता है तो उसके लिए उनके मोबाइल फोन पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना तक के कार्य को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन प्रेक्षकों की तैनाती की है। व्यय प्रेक्षक सचिन धानिया पहले ही रामपुर पहुंच चुके हैं, जबकि अब सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक भी रामपुर पहुंच चुके हैं। आयोग ने 2009 बैच के आईएएस अधिकारी धनराजू एस को सामान्य प्रेक्षक के तौर पर तैनात किया है। आईएएस अधिकारी धनराजू एस प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से पांच बजे तक जौहर गेस्ट हाउस में मिलेंगे। कोई भी शिकायतकर्ता उनके मोबाइल नंबर 9258953470 पर फोन करके या व्हाट्सएप पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

पुलिस प्रेक्षक रंजन कुमार शर्मा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आम लोगों से प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक तथा शाम चार बजे से पांच बजे तक जौहर गेस्ट हाउस में मिलेंगे। लोग उनके मोबाइल नंबर 7839859810 पर फोन करके या व्हाट्सएप पर भी संपर्क कर सकते हैं। व्यय प्रेक्षक सचिन धानिया प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जौहर गेस्ट हाउस में मिलेंगे। लोग उनके मोबाइल नंबर 9258945254 पर फोन करके या व्हाट्सएप पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed