फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All girl students should study by setting goals for progress: SDM

सभी छात्राएं तरक्की के लिए लक्ष्य निर्धारित कर करें पढ़ाई : एसडीएम

Wed, 31 Jan 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
All girl students should study by setting goals for progress: SDM
माटखेड़ा रोड स्थित श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने छात्राओं का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

बिलासपुर(रामपुर)। छात्राएं अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। मेहनत से की गई पढ़ाई से मंजिल आसान हो जाती है। इसके अलावा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने पढ़ाई पर ध्यान दें। ये बातें एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने कहीं। वे मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत माटखेड़ा रोड स्थित श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं तरक्की के ऊंचे पायदान तक पहुंचने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ही अपनी पढ़ाई करें, ताकि वह अपनी मंजिल आसानी से पा सकें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तमाम अच्छे पदों पर आसीन हैं और वह उच्च पदों पर शिक्षा के सहारे ही पहुंचीं हैं। लिहाजा सभी छात्राएं सही शिक्षा ग्रहण करने के लिए आज से ही अपनी एक दिनचर्या तय कर लें और उसी के अनुसार पढ़ाई करें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कभी भी किसी को अपनी व अपने परिवार की निजी जानकारियां और फोटो साझा नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी छात्राओं से सोशल मीडिया का प्रयोग कम से कम करने और दुरुपयोग न करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सतवंत कौर ने कहा कि छात्राएं बेझिझक व निर्भीक होकर अपनी बात सामने वाले के समक्ष प्रस्तुत करें। सभी छात्राओं को सुरक्षा के लिए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन और पुलिस के हेल्पलाइन व फोन नंबरों की जानकारी दी। इससे पहले एसडीएम ने प्रधानाचार्य के साथ संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर नुजहत खान, पुष्पेंद्र कौर, अदीबा, प्रीति, दलबीर कौर, सोनिया, हन्सी, प्रियंका, गीता, कुसुम, सतविंदर कौर आदि उपस्थित रहे। संचालन नुजहत खान ने किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने किए सवाल और एसडीएम ने दिए जवाब
सवाल : आईपीएस व आईएएस कैसे बना जा सकता है? गुरप्रीत कौर
जवाब : सभी छात्राओं को सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना है। स्नातक की शिक्षा के बाद सिविल सेवा की परीक्षा देनी होती है। इसका पाठ्यक्रम देखकर और कुछ पूर्व के वर्षों के प्रश्न पत्र पढ़कर परीक्षा का पैटर्न समझा जा सकता है और उसमें सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : अगर कोई सोशल मीडिया पर किसी की आईडी हैक कर लेता है तो ऐसे में पीड़ित को क्या करना चाहिए? सौम्या पाठक

जवाब :सभी छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रयोग से बचना चाहिए। फिर भी अगर कोई किसी की आईडी हैक कर लेता है तो वह अपने माता-पिता के साथ नजदीक के थाने में जाकर अपनी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराएं। ताकि, हैकर्स के खिलाफ पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके।

सवाल : मंडल व जिले की मेधावी सूची में आने के लिए हमें क्या करना चाहिए? सना
जवाब :छात्राएं अपनी दिनचर्या और पढ़ाई की समय सारणी सबसे पहले तय कर लें। पाठ्यक्रम को गंभीरता से समझ कर नोट्स बना लें। तय समय पर रिवीजन करते रहें। कुछ वर्ष पूर्व के प्रश्न पत्र अनसोल्वड पेपर देखकर सवालों के जवाब का तरीका समझ लें, ताकि उन्हें जिला या मंडल में जाने से कोई न रोक सके।


सवाल : नारी सशक्तिकरण का उद्देश्य क्या है और महिलाएं कैसे सशक्त बन सकती हैं? छाया सिंह

जवाब : महिलाओं को सही शिक्षा लेकर आत्मनिर्भर बनना ही महिला सशक्तिकरण की बुनियाद है। महिलाओं को या छात्राओं को अपने आप व अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करके और सही दिशा में कदम बढ़ाकर सशक्त बना ही सशक्तिकरण है। महिलाएं सशक्त होकर सशक्त व निर्भीक होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed