{"_id":"57af71034f1c1be534ee4409","slug":"alert-for-15august","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट जारी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट जारी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार की रात हाईवे पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
विज्ञापन
आजादी की 70 वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई जाएगी। आजादी के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। शासन ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए हैं।
आजादी की 70 वीं वर्षगांठ सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। आजादी के जश्न में किसी तरह का खलल न पड़े इसको देखते हुए प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी की ओर से सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को भी कहा गया है। खासतौर से रजा लाइब्रेरी, सीआरपीएफ सेंटर, आकाशवाणी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के आदेश जारी किए गए हैं। शासन का आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी संजीव त्यागी ने भी जिले भर में सतर्ककता बरतने के आदेश जारी किए हैं।