फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after24 hours young lady return and fir logge

24 घंटे बाद प्रेमी से मोहभंग, वापस आकर कराई रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
after24 hours young lady return and fir logge
सैदनगर(रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक और युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हो गए थे। लेकिन, 24 घंटे बाद ही प्रेमी से मोहभंग होने के बाद युवती घर वापस आ गई और युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाने लगी। बाद में युवती परिजनों के साथ अजीमनगर थाने में पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बातें करते थे। इस दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका से कई वादे किए। गुरुवार को दोनों घर से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए थे। इस दौरान दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए तलाश करना शुरु कर दिया था। लेकिन, दोनों का कुछ पता नहीं चला सका था। इस बीच शुक्रवार रात को युवती प्रेमी से मोहभंग होने के बाद अचानक घर वापस आ गई और युवक पर झांसा देकर ले जाने का आरोप लगाने लगी। बाद में युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था। जिसके आधार पर आरोपी युवक जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed