फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After the uproar, the accused of black magic were arrested.

Rampur News: हंगामे के बाद गिरफ्त में आए थे तंत्रमंत्र के आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, the accused of black magic were arrested.
रामपुर। लोगों के हंगामे के बाद दिवाली की रात तंत्रमंत्र करने के वाले मौलाना समेत 16 लोग पकड़े गए थे। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद सतर्क हुई पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

तंत्र मंत्र का यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बताते हैं कि दिवाली की रात में कुछ लोग जादू-टोना और तंत्र-मंत्र की क्रियाएं कर रहे थे, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। साथ ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से 16 लोगों को पकड़ लिया और फिर सभी को कोतवाली ले आई। मौके पर बड़ी मात्रा में जादू-टोने की सामग्री भी मिली। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का शांति भंग की धाराओं के तहत चालान किया है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि एक मौलाना लोगों का उतारा करने के लिए जादू-टोना कर रहा था। दिवाली के पर्व के चलते किसी को कोई आपत्ति न हो, इसके लिए शांति भंग में चालान किया गया है। कोतवाल के अनुसार पकड़े गए आरोपी गंज क्षेत्र के मोहल्ला टाट शाह मियां निवासी अजीजउर्र्हमान, सिविल लाइंस कोतवाली के भमरौआ निवासी मुर्शरफ, शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी निवासी अब्दुल खालिद, अमरोहा के नौबतखाना निवासी फिरोज अनवर, सुहेल अनवर, जमशेद अनवर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चादरवाला बाग निवासी इमरान, गंज कोतवाली क्षेत्र के पीला तालाब निवासी यामीन, शहर कोतवाली के ग्राम रवन्ना निवासी शकील, कुंडा निवासी मजहर मियां, राजद्वारा निवासी मोहम्मद आयूब, मोहल्ला कुंडा निवासी रूमान, दुकान सोना-बिन्ना निवासी हिदायत उल्ला, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मुनीमपुर निवासी निजाम, कूंचा नक्काल निवासी आलिम और मूढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मुनीमपुर निवास अहमद मियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed