फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After the death of a youth in an accident, angry villagers stopped the dumpers passing through the village

Rampur News: युवक की हादसे में मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने गांव से गुजरने वाले डंपर रोके

Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
After the death of a youth in an accident, angry villagers stopped the dumpers passing through the village
टांडा। मंगलवार को बरात जाने से कुछ घंटे पहले ही हजरतनगर के योगेंद्र कुमार की डंपर से कुचलकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गांव से गुजरने वाले डंपरों को रोक लिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में तेज रफ्तार रेत और मिट्टी से लदे डंपरों की आवाजाही से ग्रामीणों की जान खतरे में है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह अत्यधिक जोखिमपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

गांव के पास प्राथमिक विद्यालय है और घरों के पास से डंपर तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, क्योंकि निर्धारित नो-एंट्री के समय में भी डंपर गांव में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि डंपरों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद किया जाए और गांव के मुख्य मार्गों और स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। इसके अलावा, नो-एंट्री के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और नियमित पुलिस गश्त की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


वर्जन:
कोतवाली प्रभारी को तहसील क्षेत्र में कड़ाई से नो-एंट्री नियम का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर नो-एंट्री के समय कोई भी भारी वाहन गुजरता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कुमार गौरव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed