फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after rain weather change

झमाझम बारिश के बाद दिनभर पड़ी उमस भरी गर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
after rain weather change
रामपुर। रविवार को तड़के पड़ी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद दिनभर पड़ी उमस भरी गर्मी ने लोगों को रुला दिया। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी पड़ने से लोग गर्मी से व्याकुल हो जाते हैं तो कभी बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाता है। रविवार को सुबह चार बजे एक बार मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। आसमान में काली घटाएं घिर आईं। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन इसके बाद तेज धूप निकल आई। जिससे भीषण गर्मी पड़ने लगी और लोग गर्मी से व्याकुल हो गए। दिन भर रुक-रुक कर आसमान में काली घटाएं में छाई लेकिन, बारिश नहीं हुई। बारिश में होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल पाई। बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। कीचड़ और गंदगी फैलने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। बारिश पड़ने से धान की रोपाई का कार्य और तेज हो गया है। बारिश होने से मेंथा, तुरई, टमाटर, धनिया, मिर्च शिमला मिर्च बैंगन और करेले की फसल को नुकसान हुआ है।टांडा,शाहबाद, बिलासपुर, केमरी, मिलक, धमोरा, पटवाई, स्वार समेत जिले भर में सुबह को बारिश पड़ी। इसके बाद दिनभर उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed