फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after rain feel relif

बूंदाबादी से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, सप्ताह भर बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
after rain feel relif
मिलक (रामपुर)। गुरुवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में कमी आई और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताह भर बूंदाबांदी-बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मिलक नगर और क्षेत्र में गुरुवार को बूंदाबांदी हुई। जिससे कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी ओर किसानों ने अपने खेतों में धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। रामपुर में भी गुरुवार सुबह बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई लेकिन इस दौरान बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। यानी बारिश के बाद छह डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से गुरुवार तक रोजाना बारिश की संभावना है। हालांकि इस दौरान तेज और लंबे समय तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताह भर तक बिजली चमक के साथ बारिश की 40 से 60 फीसदी तक संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed