{"_id":"65dcf3af39e7de79d3097a94","slug":"after-post-mortem-the-relatives-took-the-bodies-of-mother-and-son-home-rampur-news-c-282-1-smbd1025-116891-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शवों को घर ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शवों को घर ले गए परिजन
विज्ञापन
रामपुर। कार की टक्कर से सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार मां-बेटे के शवों को सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजन दोनों शवों लेकर अपने घर चले गए हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।
बरेली जिले के थाना मीरगंज के गांव हुरहुरी निवासी पवन कुमार श्रीवास्तव रविवार की दोपहर बाइक से अपने किसी संबंधी को अस्पताल में देखने के लिए रुद्रपुर जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी रोशनी श्रीवास्तव व एक वर्षीय पुत्र शिवम भी बैठा था। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में केमरी रोड पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए थे। लोगों द्वारा घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत ही रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां रात में उपचार के दौरान रोशनी व शिवम की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी रुद्रपुर पहुंच गए। रुद्रपुर पुलिस ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो रुद्र-बिलास चौकी पुलिस भी रुद्रपुर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। जहां मृतका व उसके मासूम पुत्र का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घायल पवन कुमार की हालत में सुधार बताया गया है। पवन के तहेरे भाई अनिल कुमार की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को परिवार के लोग मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद अपने घर ले गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।