{"_id":"619a924f30c096121618f3f8","slug":"after-feedback-and-cleaniness-ranking-improve-rampur-news-mbd4101795181","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ सफाईाऔर लोगों के फीडबैक से सुधरी रामपुर की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ सफाईाऔर लोगों के फीडबैक से सुधरी रामपुर की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। देशभर के स्वच्छता सर्वेक्षण में 63 पायदान की छलांग लगाकर रामपुर ने 294वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक की उपलब्धि के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की मेहनत और शहर के जागरूक लोगों का फीडबैक अहम साबित हुआ है। रामपुर को और साफ सुधरा बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। प्लांट को शासन से मंजूरी मिल चुकी है।
नगर पालिका के अफसरों के मुताबिक, रैंकिग को सुधारने के लिए शहर की सफाई व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया गया। ओडीएफ प्लस, सफाई, शौचालय, जल सुविधाएं, डोर टू डोर कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण की स्थिति में पहले से सुधार किया गया। शहर को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। इनमें दो रोड स्वीपींग मशीन, चार कंपेक्टर, पांच जेसीबी, डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए वाहन शामिल हैं।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि आगे भी शहर की रैंक में और सुधार होगा। क्योंकि, शहर में 15.60 करोड़ रुपये की लागत से शहजादनगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा शहर में गलियों, नाले एवं नालियों की सफाई और बेहतर जलनिकासी पर और ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी रैंक में जो सुधार हुआ है, उसमें साफ सफाई के साथ नगरवासियों की राय अहम थी। आगे भी लोगों की राय की मुख्य भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि इस बार रामपुर को 294वां स्थान प्राप्त हुआ है। कूड़ा निस्तारण प्लांट बनने के बाद 100 अंक तो उसी के बढ़ जाएंगे।