फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After 20 years, the condition of Ram-Rahim bridge will improve, it will remain closed for three months.

Rampur News: बीस साल बाद अब सुधरेगी राम-रहीम पुल की हालत, तीन माह रहेगा बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
After 20 years, the condition of Ram-Rahim bridge will improve, it will remain closed for three months.
लोनिवि को मिली मंजूरी, खर्च होंगे 2.29 करोड़ रुपये, तीन माह तक चलेगा कार्य, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीस साल पुराने राम रहीम सेतु की मरम्मत कराई जाएगी। इस पर 2.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीन माह तक चलने वाले इस कार्य की वजह से राम रहीम सेतु पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। शहर विधायक के प्रस्ताव पर इस कार्य को कराने की मंजूरी दी गई है।

ज्वाला नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था। किंतु, 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह से पुल की सड़क धंस जाती हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पुल की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

--------------

ज्वाला नगर और सिविल लाइंस के संपर्क का एकमात्र विकल्प है राम रहीम सेतु
रामपुर। राम रहीम सेतु ज्वालानगर और सिविल लाइंस के संपर्क का एकमात्र विकल्प है। ऐसे में पुल की मरम्मत के दौरान लोगों को दिक्कतें होना स्वभाविक है। सिर्फ ज्वालानगर की ही बात की जाए, तो करीब 60 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वैकल्पिक मार्गों से होगा आवागमन
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत के दौरान बाधित होने वाले यातायात पर शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि पनवड़िया रेलवे क्राॅसिंग और आगापुर के सीआरपीएफ के पास स्थित अंडरपास के माध्यम से लोगों का आवागमन हो सकेगा।

राम रहीम सेतु का जब से निर्माण हुआ है, तब से इसकी कोई मरम्मत नहीं हो सकी है। जिस कारण पुल कमजोर हो रहा था। ऐसे में पुल की मजबूती व लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यह कार्य अत्यंत आवश्यक था। इसी वजह से शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। 2.29 करोड़ रुपये की लागत से पुल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। -आकाश सक्सेना, शहर विधायक


------------
पुल की मरम्मत का काम करीब छह माह तक चलेगा। जिसमें से तीन माह तक पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसमें पुल के ज्वाइंट, ऊपरी परत आदि ठीक किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - गाैरव कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed