{"_id":"62151bfb07014a4edb218f57","slug":"affan-was-killed-only-about-two-hours-after-the-kidnapping-rampur-news-mbd419644824","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के करीब दो घंटे बाद ही कर दी थी अफ्फान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के करीब दो घंटे बाद ही कर दी थी अफ्फान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण के करीब दो घंटे बाद ही कर दी थी अफ्फान की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर मारने की हुई पुष्टि
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। अगवा करने के करीब दो घंटे बाद ही मासूम अफ्फान (3) की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई है। बच्चे की मौत से परिजनों में गम और गुस्से का माहौल है।
रविवार को शहजादनगर थाना क्षेत्र के बराखास गांव निवासी शकाब हुसैन के तीन वर्षीय बेटे अफ्फान की पचास हजार रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया था। पुलिस रिपोर्ट में परिजनों का आरोप था कि रविवार दोपहर को उनके ही गांव रिजवान ने उनके बेटे अफ्फान का अपहरण कर पचास हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे अफ्फान का अपहरण किया गया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सोमवार रात में ही करीब 11 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जबकि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अपहरण के करीब दो घंटे बाद ही अफ्फान की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अफ्फान की मौत का समय शाम करीब पांच बजे और मौत का कारण गला दबाया जाना बताया जा रहा है। वहीं, रुपयों के लिए तीन साल के मासूम का अपहरण कर हत्या करने की यह घटना दूसरे दिन भी गांव से लेकर शहर तक चर्चा का विषय रही। बच्चे की हत्या से लोगों में गम और गुस्सा है।