{"_id":"57be020a4f1c1b8811d4f566","slug":"advocate-create-nonscence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट को सींगनखेड़ा ले जाने का विरोध, वकीलों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट को सींगनखेड़ा ले जाने का विरोध, वकीलों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
वकील
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालतों को जिला मुख्यालय से हटाकर 15 किलोमीटर दूर सींगनखेड़ा गांव के पास ले जाने के विरोध में बुलाई गई बार एसोसिएशन की मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान अधिवक्ता एक राय नहीं बना सके। लिहाजा इसके बाद उन्होंने जिला जज से मुलाकात की। कार्रवाई की मांग रखी।
प्रशासन रामपुर की सभी अदालतों को अब जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर सींगनखेड़ा गांव में ले जाना चाहती है। प्रस्ताव शासन की ओर से पारित किया जा चुका है। इसके बाद प्रशासन ने सींगनखेड़ा में जमीन चिह्नित की है। कोर्ट के सींगनखेड़ा में स्थानातंरित करने का अब विरोध शुरू हो गया है। इस मुद्दे को लेकर बार एसोसिएशन की जनरल बाडी की मीटिंग बुलाई गई।
मीटिंग में वकीलों ने इस फैसले पर गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना है कि यहां से कोर्ट के जाने से15 किलोमीटर का रास्ता तय करना होगा, जिससे खासतौर से वादकारियों को दिक्कत होगी। हालांकि कुछ वकील चाहते थे कि इस मुद्दे पर हड़ताल हो, लेकिन तमाम पदाधिकारी इसको लेकर विरोध जता रहे थे। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। वे पहले जिला जज से मुलाकात करने की बात कर रहे थे। बाद में एक शिष्टमंडल के जिला जज से मिलने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और महासचिव सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में वकील जिला जज रमाकांत मिश्रा से मिले,जहां उन्होंने वकीलों ने कोर्ट के स्थानांतरित होने के बाद आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। बाद में जिला जज ने इस मुद्दे पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।