{"_id":"692dfbad882c89fd7e064b66","slug":"advocate-alleges-jail-administration-is-not-allowing-him-to-meet-azam-rampur-news-c-15-1-mbd1058-782370-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अधिवक्ता का आरोप, आजम से मिलने नहीं दे रहा जेल प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अधिवक्ता का आरोप, आजम से मिलने नहीं दे रहा जेल प्रशासन
Tue, 02 Dec 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अधिवक्ता यूसुफ मलिक ने सोमवार को जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन उनके मुवक्किल सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम मिलने नहीं दे रहा है।
यूसुफ मलिक के मुताबिक, उन्होंने मुलाकात के लिए पर्ची बनवाई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद जेल प्रशासन ने यह कहकर मिलने से मना कर दिया कि पहले से दस लोगों की सूची है। सूची मांगने पर भी उन्हें कुछ नहीं दिया गया। इस पर मलिक भड़क गए और उन्होंने जेल प्रशासन पर गुंडई करने तथा रिश्वत मांगने के आरोप लगा दिए। कहा कि वकील ही मुलाकात नहीं कर पाएगा तो कोर्ट में मुकदमे की पैरवी कैसे होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस मामले में जेल अधीक्षक के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।