फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Administrators have taken over the command more times than the president in Rampur District Panchayat

रामपुर जिला पंचायत में अध्यक्ष से अधिक बार प्रशासकों ने संभाली है कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administrators have taken over the command more times than the president in Rampur District Panchayat
रामपुर। इन दिनों सियासी गलियारों में सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों की चर्चा है। लेकिन, रामपुर जिला पंचायत पर अध्यक्षों से ज्यादा प्रशासक तैनात रह चुके हैं। साल 1961 से अब तक जिला पंचायत में 12 अध्यक्ष चुने जा चुके हैं तो वहीं 19 प्रशासक भी जिला पंचायत की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

रामपुर में पहला जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद कुमार जैन को चुना गया था। आनंद कुमार जैन दो अगस्त 1961 से 30 जून 1963 तक करीब दो साल जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। इसके बाद राधेलाल शर्मा 1 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे और 9 जुलाई 1963 तक यानि कुल आठ दिन ही जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। इसके बाद जिला पंचायत की कमान उस वक्त के जिलाधिकारी धर्मेंद्र मोहन सिन्हा के हाथों में आ गई।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मोहन सिन्हा ने बतौर प्रशासक करीब दो माह 9 दिन तक कार्यभार संभाला। इसके बाद राधेलाल शर्मा एक बार फिर जिला पंचायत अध्यक्ष बने और इस बार 20 सितंबर 1963 से 23 मार्चा 1970 तक करीब साढ़े छह साल तक वो जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर रहे। इसके बाद लंबे समय तक प्रशासकों के हाथ में ही जिला पंचायत की कमान रही। जिला पंचायत में दो अगस्त 1961 से अब तक 19 प्रशासक और 12 जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत में करीब 15 साल से अधिक समय तक इसकी जिम्मेदारी आईएएस अधिकारियों के हाथों में बतौर प्रशासक रही। एक दौर ऐसा भी आया जब लगातार करीब 11 साल से अधिक समय तक आईएएस अधिकारी ही जिला पंचायत के प्रशासकीय काम संभालते रहे। जबकि एक बार करीब पौने पांच साल तक आईएएस अधिकारियों ने लगातार जिलां पंचायत की बागडोर संभाली।
11 अगस्त 1977 को जनार्दन दास शाह जिला पंचायत के प्रशासक बने। इसके बाद करीब 11 साल से अधिक समय तक 24 जनवरी 1989 तक जिला पंचायत की बागडोर प्रशासकों के रूप में आईएएस अधिकारियों के हाथ में रही। इससे पहले भी 23 मार्च 1970 को अनादिनाथ सहगल ने बतौर प्रशासक जिला पंचायत की कमान संभाली और करीब साढ़े तीन माह तक प्रशासक रहे। इसके बाद आईएएस अधिकारियों राजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार सब्बरवाल, ऊषा चित्तरथ ने बतौर प्रशासक 9 नवंबर 1974 तक यानि करीब पौने पांच साल जिला पंचायत की जिम्मेदारी संभाली।

00
सिर्फ एक बार महिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, तीन महिला आईएएस ने भी संभाली जिम्मेदारी
रामपुर। जिला पंचायत में अब तक सिर्फ एक बार ही महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। साल 2006 में जाहिदा सलाम पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। जाहिदा सलाम 14 जनवरी 2006 से 13 जनवरी 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसके अलावा तीन आईएएस ऊषा चित्तरथ, कुलदीप सैनी और सुनंदा प्रसाद ने भी जिला पंचायत की बतौर प्रशासक जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed