फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ADM listened to the problems of farmers regarding highway bypass construction

Rampur News: एडीएम ने हाईवे बाईपास निर्माण को लेकर किसानों की सुनीं समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
ADM listened to the problems of farmers regarding highway bypass construction
रामपुर। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह ने शनिवार को हाईवे स्थित एक होटल में क्षेत्र के आठ गांवों के प्रमुख लोगों की बैठक कर निर्माणाधीन बाईपास को लेकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया और मुआवजे के लिए प्रपत्र दाखिल करने की अपील की। अपर जिला अधिकारी शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे नैनीताल हाईवे बंगाली कॉलोनी मोड़ स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन हाईवे बाईपास 87 को लेकर ग्राम डिबडिबा, टैमरा, मनिहारखेड़ा, घुरयायी, सुआनगला, खानपुर, चंदेन, इंदरपुर, बारादरी समेत आठ गांवों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। किसानों ने मुआवजे आदि को लेकर अपने तमाम सवाल एडीएम से किए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि हाईवे बाईपास की जद में आने वाली जमीनों के भूमि स्वामी मुआवजे के लिए अपने प्रपत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करें। इसके बावजूद अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह उनके कार्यालय में दाखिल कर सकता है। उन्होंने सभी से बाईपास निर्माण में सहयोग की अपील की। बैठक में तहसीलदार निश्चय कुमार, प्रधान रणधीर सिंह, उत्तम सिंह रंधावा, जसपाल सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, दारा सिंह, भगविंदर सिंह, अमरजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed