फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   adhar card must with admit card in up board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा : अब प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी लाना होगा जरूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
adhar card must with admit card in up board exam
रामपुर। सैफनी में एक परीक्षा केंद्र पर छात्रा के स्थान पर दूसरी छात्रा के परीक्षा देने का मामला सामने आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक का रुख सख्त हो गया है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही आधार कार्ड लाना भी जरूरी होगा। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि किसी परीक्षार्थी का प्रवेशपत्र पर फोटो साफ न हो, तो उसे आधार कार्ड से मिलाकर चेक किया जा सके।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित अब्दुल वहीद मुस्लिम इंटर कालेज में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में छात्रा की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। अधिकारियों ने यह कार्रवाई लखनऊ कंट्रोल से मैसेज आने के बाद की थी। पूरा प्रकरण साफ होने के बाद जहां जिला विद्यालय निरीक्षक ने उस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं कहीं और ऐसा मामला सामने न आए, इसके लिए आदेश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षार्थी को अपने प्रवेशपत्र के साथ ही अपना आधार कार्ड भी लाना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो सके, इसके लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed