फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Activists are agents of social change: Akash

कार्यकर्ता सामाजिक परिवर्तन के प्रतिनिधि : आकाश

Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Activists are agents of social change: Akash
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ऐसे ही नहीं है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्म से धर्म निभाता है। कार्यकर्ता का सिर्फ एक ही लक्ष्य निर्धारित रहता है कि भाजपा की मजबूती और बूथ को जिताना है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से हाल ही में रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है। मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने नया गंज और सिविल लाइंस मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जड़ें समाज में गहराई तक फैली हैं। यह सिर्फ एक दिन में संभव नहीं हो पाया है, बल्कि कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत से ही यह संभव हो सका है। संगठन की सफलता का मूल कारण केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि वे निस्वार्थ, परिश्रमी और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं, जो दिन-रात संगठन की सेवा में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल एक राजनीतिक सदस्य नहीं, बल्कि एक विचारधारा का वाहक, एक सेवाभावी सिपाही और एक सामाजिक परिवर्तन का प्रतिनिधि है। इस मौके पर सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष अन्नू सक्सेना, नया गंज मंडल अध्यक्ष राजू सुमन, मनु सक्सेना, देवेश गुप्ता, कमल कुमार तुरैहा, विक्की सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed