फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Activism and number of likes on social media will become the basis of Congress ticket

सोशल मीडिया पर सक्रियता और लाइक की संख्या बनेगी कांग्रेस के टिकट का आधार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Activism and number of likes on social media will become the basis of Congress ticket
रामपुर। कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी साबित करना होगा। आवेदक को बताना होगा कि वह किन-किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं और कब से सक्रिय हैं। इसके साथ ही उनके कितने लाइक हैं। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की ओर से विधानसभा चुनावों के लिए तैयार किए गए आवेदन प्रपत्र में आवेदक की सोशल मीडिया पर मौजूदगी को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही आवेदक को आपराधिक, व्यक्तिगत और राजनीतिक इतिहास की भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता/ पदाधिकारियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस ने 10 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित की है लेकिन, इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी को अपनी सोशल मीडिया पर सक्रियता की भी जानकारी पार्टी नेतृत्व को देनी होगी। जिसमें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, यू-टयूब और इंस्टाग्राम पर कब से सक्रिय हैं। कितने लाइक हैं। इसके साथ ही आवेदक को उनसे संबंधित अन्य जानकारियां भी प्रपत्र पर उपलब्ध करानी होंगी।
विज्ञापन

आवेदन प्रपत्र पर देनी होंगी यह मुख्य जानकारियां :
व्यक्तिगत जानकारी : नाम, पता, जन्मतिथि, शिक्षा, वर्ग, जाति, व्यवसाय, ई-मेल, फोन नंबर, मंडल, विधानसभा, बूथ क्रमांक, वोटर क्रमांक।
संगठन में वर्तमान और पूर्व पद - संगठन में ब्लॉक, जिला, प्रदेश या अन्य किस पद पर कब से जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साथ ही पूर्व में उपरोक्त में किस पद पर कब से कब तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली राजनीतिक स्थिति - पूर्व में कोई लोकसभा, विधानसभा, पंचायती-नगरीय निकाय या अन्य चुनाव लड़ा है। अगर लड़ा है तो कौन से वर्ष में, जीते या हारे और हार-जीत के मतों का अंतर।
युवा/छात्र राजनीति में पद - युवा या किसी छात्र संगठन की राजनीति में कब से कब तक सक्रिय रहे।
सोशल मीडिया पर मौजूदगी - ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब में से किस-किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। कब से सक्रिय हैं और लाइक की संख्या कितनी है।
-आपराधिक जानकारी।
पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनावों के लिए आवेदन की तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। आवेदक को आवेदन प्रपत्र में अपनी सोशल मीडिया पर सक्रियता की भी जानकारी देनी होगी। -धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस

11 हजार रुपये के आवेदन शुल्क के साथ 10 अक्तूबर तक विधानसभा चुनावों के लिए दावेदारी कर सकेंगे कांग्रेसी
रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आवेदन करने वाले कार्यकर्ता 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ 11 हजार रुपये का शुल्क भी देना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, मामून शाह खां, नौमान खां, जगदीश अवस्थी, हसीब खां, अकरम सुल्तान,रमेश कुमार मैक्स, दामोदर सिंह, महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, रामगोपाल सैनी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed