फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action will be taken on issuing Kisan Identity Card offline

Rampur News: किसान पहचान पत्र ऑफलाइन जारी करने पर होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on issuing Kisan Identity Card offline
रामपुर। एग्रीस्टैग योजना के तहत किसानों को किसान पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। कुछ एजेंसियां और जनसेवा केंद्र ऑफलाइन किसान पहचान पत्र जारी कर रहे हैं। इन पर जिला प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि एग्रीस्टैग योजना के तहत किसानों के खातों का सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य कृषि विभाग, राजस्व विभाग और जन सुविधा केंद्रों की साझेदारी से किया जा रहा है। कहा कि कुछ जन सुविधा केंद्र और एजेंसियां ऑफलाइन मोड में किसान पहचान पत्र जारी कर रही हैं जो नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि विभाग एग्रीस्टैग योजना के तहत किसी भी प्रकार के भौतिक या ऑफलाइन पहचान पत्र जारी नहीं करता है। शासन द्वारा सभी जन सुविधा केंद्रों और एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे ऑफलाइन मोड में किसान पहचान पत्र या उनकी फोटोकॉपी का निर्माण, प्रसारण या वितरण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से अपील की गई है कि यदि उन्हें कहीं भी ऐसी अवैध गतिविधि का पता चले, तो वे टोल-फ्री नंबर 0-0522-2317003 पर शिकायत करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed