फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action will be taken against unrecognized schools up to 10 times

Rampur News: बिना मान्यता वाले स्कूलों पर 10 तक होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against unrecognized schools up to 10 times
रामपुर। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा विभाग अभियान चलाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से टीम का गठन होगा। 10 अक्तूबर तक बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। 15 तक रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक से लेकर माध्यमिक कक्षाओं तक कई स्कूल विभाग से मान्यता लिए बिना संचालित किए जा रहे हैं। कई स्कूलों में मान्यता कक्षा पांच तक है और उनके यहां कक्षाएं इंटर तक लग रही हैं। वहीं कई की मान्यता कक्षा एक से है, लेकिन नर्सरी व एलकेजी की कक्षाएं लग रही हैं। शासन की ओर से इस तरह के सभी स्कूलों का संचालन रोकने के निर्देश हैं। संचालक पर प्रतिदिन की दर से जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से टीम का गठन किया जा रहा है। यह टीम एक से 10 अक्तूबर तक अभियान चलाएगी। इसके बाद 15 अक्तूबर को सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी कि जिले में कितने स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिले और इन पर क्या कार्रवाई की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि एक अक्तूबर से टीमें बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


----
बेसिक शिक्षा विभाग से भी बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो खंड शिक्षाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्कूलों को चिह्न्ति कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed