फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action will be taken against eight BLOs found absent

Rampur News: गैरहाजिर मिले आठ बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against eight BLOs found absent
रामपुर। रविवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 391 व स्थानीय तहसील क्षेत्र के 240 बूथों पर बूथ दिवस के मौके पर बीएलओ द्वारा वोट घटाने, बढ़ाने आदि का कार्य किया गया। एसडीएम व तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान आठ बीएलओ गैरहाजिर पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।रविवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, तहसीलदार निश्चय कुमार ने अपने मातहतों के साथ ग्राम डिबडिबा, जाफराबाद, चंदेन, लालपुर आदि मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि बूथ दिवस के मौके पर आठ बीएलओ गैरहाजिर पाए गए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी गई है। इन सभी पर कार्रवाई होगी। शनिवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी नगर के दो मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पांच बूथों का निरीक्षण किया था। उन्होंने भी निरीक्षण के दौरान तीन बीएलओ गैर हाजिर पाए थे। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


---------------------
बूथों पर नहीं दिखी भीड़
रामपुर। मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने के लिए रविवार को विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथों पर बीएलओ ने पहुंचकर वोटर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बूथों पर शिविर लगाए गए, जिनका अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर के साथ ही अन्य अधिकारियों ने बूथों का मौका मुआयना किया। कहीं भी बूथों पर भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed