फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action taken against Rice Walmart without issuing notice, fined 15 thousand

Rampur News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे चावल गोदाम पर कार्रवाई, 15 हजार का जुर्माना

Tue, 26 May 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 26 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Action taken against Rice Walmart without issuing notice, fined 15 thousand
दढ़ियाल। कोतवाली टांडा के मनिहारान मोहल्ले में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे चावल के गोदाम पर मंडी विभाग की कार्रवाई के बाद अब गोदाम खोल दिया गया है। विभाग ने व्यापारी से 15 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है। साथ ही व्यापारी को कारोबार के लिए मंडी लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पूर्व नगर के एक व्यक्ति ने एसडीएम टांडा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ला मनिहारान निवासी मोहम्मद सादान बिना रजिस्ट्रेशन के लंबे समय से चावल का कारोबार कर रहे हैं और उनके पास जीएसटी नंबर भी नहीं है। शिकायत के बाद मंडी सचिव मनोज सूरी ने प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर गोदाम को सील कर दिया था।
विज्ञापन

मंडी सचिव मनोज सूरी ने बताया कि गोदाम खोलने पर 31 कुंतल 21 किलो चावल मिला, जिसकी कीमत करीब 93,600 रुपये आंकी गई। कार्रवाई करते हुए 15,444 रुपये का जुर्माना लगाया गया और गोदाम को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed