{"_id":"69e7d2e18d7d0a1ccb057bd4","slug":"accused-of-taking-rs-10000-in-the-name-of-ayushman-card-rampur-news-c-282-1-smbd1029-169251-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आयुष्मान कार्ड के नाम पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
स्वार। नगर के मोहल्ला रसूलपुर निवासी मोहम्मद नवेद ने एक आशा वर्कर पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये लेने और फर्जी कार्ड देने का आरोप लगाया है। सीएचसी अधीक्षक ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मोहम्मद नवेद ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम खेमपुर भोट निवासी आशा वर्कर ने उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया था। आरोप है कि इस दौरान उनसे 10 हजार रुपये लिए गए, जबकि योजना के तहत कार्ड निशुल्क बनाया जाता है।
पीड़ित के अनुसार, वर्तमान में पित्त की बीमारी के चलते उन्हें ऑपरेशन कराना है और अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। आरोप है कि प्रमाण पत्र लेने के लिए संबंधित आशा वर्कर के पास जाने पर उसने देने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल ने बताया कि आशा वर्कर के खिलाफ शिकायत मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।