{"_id":"696ff0e5e5fac9ca180ef61d","slug":"accused-of-stone-pelting-on-electricity-team-that-went-to-collect-dues-rampur-news-c-15-1-mbd1058-817184-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बकाया वसूली को गई विद्युत टीम पर पथराव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बकाया वसूली को गई विद्युत टीम पर पथराव का आरोप
Wed, 21 Jan 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
कनेक्शन काटने पर भड़का बकायेदार, पुलिस पहुंची तो घर छोड़कर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्युत बकाया वसूली के दौरान कनेक्शन काटने पहुंची विभागीय टीम पर बकायेदार द्वारा पथराव करने का आरोप लगा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बकायेदार घर छोड़कर भाग गया। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ प्रदीप कुमार के अनुसार मंगलवार शाम वह अपनी टीम के साथ वसूली अभियान के तहत मोहल्ला भट्टी टोला निवासी करीब 15 हजार रुपये के बकायेदार के घर पहुंचे थे। बकाया जमा न करने पर जब टीम ने कनेक्शन काटना शुरू किया तो बकायेदार से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बकायेदार छत पर चढ़ गया और बिजली कर्मियों पर पथराव करने लगा।
पथराव से कर्मियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बकायेदार भाग चुका था। टीम बिना कार्रवाई के लौट आई।
विज्ञापन
एसडीओ ने इसे राजस्व वसूली टीम पर जानलेवा हमला बताया है और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। वहीं सीओ हर्षिता सिंह ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।