{"_id":"69ff70099e8c9389c706dfc0","slug":"accused-of-firing-on-farmer-guarding-his-crop-rampur-news-c-15-1-mbd1058-897328-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फसल की रखवाली कर रहे किसान पर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फसल की रखवाली कर रहे किसान पर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव पट्टीकलां घोसीपुरा निवासी किसान मौ. अकरम ने खेत में नुकसान करने और फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। किसान ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मौ. अकरम ने चौकी मसवासी में दी तहरीर में बताया कि कोसी मंदिर पट्टीकलां के पास उसने सब्जियों की फसल लगा रखी है। खेत पर झोपड़ी डालकर वह फसल की रखवाली करता है।
आरोप है कि शुक्रवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच कुछ अज्ञात लोग खेत पर पहुंचे और झोपड़ी की ओर फायरिंग कर दी, जिससे वह भयभीत हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने खेत में खड़ी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचाया और मोटरसाइकिल घुमाकर फसल रौंद दी। साथ ही झोपड़ी में रखा स्प्रे टैंक, यूरिया, एनपीके खाद और स्प्रे दवाइयां भी उठा ले गए।
विज्ञापन
किसान ने घटना को जानलेवा हमला बताते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।