फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accident

हाईवे पर कागज से भरा ट्रेलर पलटा,उठीं लपटें

Sat, 14 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
accident
दुर्ग नगला बाईपास पर कागज भरे ट्रेलर के पलटने के बाद लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।

विज्ञापन
 पंजाब बाड़ी से कागज लेकर पटना जा रहा टेलर नेशनल हाईवे पर दुर्गनगला बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक और हेल्पर ट्रेलरके नीचे दब  गए। हादसा देख लोग दौड़ पड़े।

लोगों ने किसी तरह से  दोनों को  बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच अचानक ट्रेलर में आग लग  गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने ट्रेलर में लगी आग बुझाई। इस दौरान दो घंटे रूट जायवर्ट रहा। 
विज्ञापन


 पंजाब के होशियारपुर निवासी गुरदीप  सिंह सहारनपुर के सरलापुर निवासी हेल्पर  शिवा के साथ पंजाबबाड़ी से अपने 18  टायर वाले वाहन ट्रेलर में कागज लेकर पटना जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर  नेशनल हाईवे में  दुर्ग नगला बाईपास के समीप अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।  हादसे में चालक व हेल्पर ट्रेलर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों एवं आसपास के लोगों ने दौड़कर टेलर की खिड़की के सहारे किसी तरह से चालक व हेल्पर  को बाहर निकाला। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। बताते हैं कि पलटने से ट्रेलर की टंकी फट गई और वाहन में आग लग गई।


इससे वाहन में भरा कागज ने आग पकड़ ली। ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां  पहुंच गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed