फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   access cold today

Rampur News: साल के पहले दिन में गलन में ठिठुरे लोग, अलाव की होती रही तलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
access cold today
रामपुर। जनवरी माह के पहले दिन सर्दी अपने चरम रही और ऐसे में शहर के अंदर अभी दिन में अलाव की पूरी तरह से व्यवस्था नहीं हो पाई है। नए साल की सुबह रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नहीं मिली। लोग अपने संसाधन से अलाव तापते नजर आए। पालिका की ओर से कोई लकड़ी नहीं गिरी थी। वहीं आसपास के क्षेत्रों में गलन तेज होने से लोग अलाव की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन

नए साल का आगाज हो चुका है और इस साल के पहले दिन काफी गलन से लोग परेशान दिखाई दिए। नगर पालिका की ओर से मिल रही सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। रविवार को करीब 10 बजे के आसपास रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखाई दी। यहां पर लोग कचरे को इकट्ठा कर अलाव जलाते नजर आए। करीब साढ़े 11 बजे के आसपास हल्का कोहरा और गलन और तेज हो गई। जिससे लोग ठंड से कंपकंपाने लगे। सिविल लाइंस में पुल के नीचे फुटपाथ पर रहने वाले लोग कचरा इकट्ठा कर जलाने का प्रयास कर रहे थे। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, थाना सिविल लाइंस, जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट गेट, शाहबाद गेट चौराहा, जिला अस्पताल के बाहर, बिलासपुर गेट चौराहा, पहाड़ी गेट चौराहा, ज्वालानगर चौराहा पखड़िया के पेड़ के नीचे व्यवस्था रखी गई थी लेकिन दिन में यह व्यवस्था कहीं नजर नहीं आई। जब इस सिलसिले में नगर पालिका से बात की गई तो बताया कि अलाव व्यवस्था सुबह तड़के की गई थी। जबकि अब रात में अलाव जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed