फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah gets a shock from the court, the opportunity to cross-examine the witness ends

Rampur News: अब्दुल्ला को कोर्ट से झटका, गवाह से जिरह का अवसर खत्म

Wed, 11 Oct 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Abdullah gets a shock from the court, the opportunity to cross-examine the witness ends
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को कोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने दरोगा से जिरह का अवसर खत्म कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने स्वार टांडा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया,जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दरोगा से जिरह का अवसर खत्म कर दिया। शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बचाव पक्ष का स्थगन प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए जिरह का अवसर खत्म कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां द्वारा सेना के जवानों पर विवादित बयान देने के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी। यह मुकदमा भी शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां पर टांडा थाने में दर्ज एससी एससटी एक्ट के मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। यह मामला बसपा नेता धीरज शील ने टांडा थाने में वर्ष 2007 में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed