फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah Azam son of Azam Khan said I am being followed BJP candidates could orchestrate to kill me

रामपुर: अब्दुल्ला आजम ने भाजपा नेता पर हत्या की साजिश रचने का लगाया बड़ा आरोप, बोले- मेरा पीछा किया जा रहा 

Sun, 30 Jan 2022 04:58 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 04:58 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि मंडलायुक्त के इशारे पर पुलिस सपा से जुड़े लोगों को धमका रही है। इसकी शिकायत पार्टी स्तर पर की जा चुकी है। एक उम्मीदवार के नाते वह फिर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
 

विज्ञापन
Abdullah Azam son of Azam Khan said I am being followed BJP candidates could orchestrate to kill me
अब्दुल्ला आजम खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम ने अपनी जान को खतरा बताया है। इस बावत उन्होंने स्वार से ही अपना दल एस (भाजपा गठबंधन प्रत्याशी) व रामपुर से भाजपा प्रत्याशी पर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हमारी रैकी की जा रही है। सड़क हादसे, हमला कराकर या किसी अन्य तरीके से हमारी हत्या की जा सकती है। फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की तैयारी है। उन्होंने मंडलायुक्त के भाजपा नेताओं के पारिवारिक समारोह में शिरकत करने के फोटो दिखाते हुए कहा कि इन अधिकारियों के रहते क्या निष्पक्ष चुनाव संभव है। वह रविवार को मीडिया से बात रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त के इशारे पर पुलिस सपा से जुड़े लोगों को धमका रही है। इसकी शिकायत पार्टी स्तर पर की जा चुकी है। एक उम्मीदवार के नाते वह फिर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक हमारा नामांकन खारिज कराने की साजिश थी। अब हमारी रैकी की जा रही है। ऐसे में हमारे साथ कुछ हादसा हो सकता है। पूरी साजिश है कि हमें किसी सड़क हादसे, हमला कराकर या किसी दूसरे तरीके से मरवा दिया जाए और जिले का माहौल खराब किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा से जुड़े लोगों को डराया व धमकाया जा रहा 
एक युवक को पुलिस हड़का रही है, जिसका वीडियो दिखाते हुए कहा कि ऐसे निष्पक्ष चुनाव होगा। सपा से जुड़े लोगों व आम लोगों को डराया व धमकाया जा रहा है। 55 से 60 हजार रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। ताकि, वे इतने डर जाएं कि अपने मताधिकार का भी प्रयोग न कर सकें। सवाल उठाया कि क्या इस तरीके से निष्पक्ष चुनाव होगा। यह चुनाव की करप्ट प्रैक्टिस है। कहा कि जब मंडलायुक्त के अधिकारियों को पांच सौ फोन आएंगे और वहां से निर्देश दिए जाएंगे, तो क्या होगा। सिर्फ एक पार्टी से जुड़े लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है।


चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराएं
रामपुर, चमरौआ, मिलक, स्वार और बिलासपुर में लोगों की लिस्ट बनाई गई है, जिसमें ऐसे लोगों को मुचलकों पर पाबंद किया गया है, जिनके खिलाफ कोई मुकदमा तक नहीं है और उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति कभी थाने न गया हो। इससे तो शरीफ आदमी डरेगा। चुनाव आयोग को चाहिए कि ऐसे अधिकारियों को हटाया जाए तो किसी दूसरे अधिकारी को लाया जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed