फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah Azam said targeted CM Yogi adityanath said Both engines of double engine government are running separately

अब्दुल्ला आजम बोले: अलग-अलग चल रहे डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन, सीएम योगी पर साधा निशाना

Tue, 15 Feb 2022 09:10 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

अब्दुल्ला ने कहा कि जमानत कोर्ट देती है, सरकार नहीं। मुख्यमंत्री का बयान विरोधाभासी है। उन्होंने मतदान में हिस्सा लेने पर सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Abdullah Azam said targeted CM Yogi adityanath said Both engines of double engine government are running separately
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को लेकर कहा कि डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन अलग-अलग चल रहे हैं। ऐसे में यह ठीक होगा कि भाजपा पहले अपना रुख साफ करे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से मीडिया ने बात की। इस दौरान उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को आजम खां को लेकर दिए गए एक बयान कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं पर भी उन्होंने कहा कि एक तरफ तो गृहमंत्री कहते हैं कि भाजपा न होती, तो क्या आजम खां जेल में होते और दूसरी तरफ वो कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि इससे उनकी स्थिति को खतरा होगा। राज्य सरकार का इन मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। चाहे वो आजम खांं से जुड़े हों या किसी और से, जमानत कोर्ट देती है, सरकार नहीं। मुख्यमंत्री का यह बयान विरोधाभासी है। उन्होंने मतदान में हिस्सा लेने पर सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed