फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah Azam pays tribute to Mulayam Singh Yadav

अब्दुल्ला आजम ट्वीट कर बोले: 'जिसका जलवा रहेगा हमेशा कमजोरों के दिलो में कायम, बस उसी का नाम था मुलायम'

Mon, 10 Oct 2022 02:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Oct 2022 02:35 PM IST
सार

सपा नेता और आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने मुलायम सिंह की भावुक कर देने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह आजम खां के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मुलायम आजम खां को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Abdullah Azam pays tribute to Mulayam Singh Yadav
आजम खां को गले लगाते मुलायम सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने अपने पिता आजम खां और मुलायम सिंह की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिसका जलवा रहेगा हमेशा कमजोरों के दिलो में कायम, बस उसी का नाम था मुलायम'

विज्ञापन


विज्ञापन


आजम खां और मुलायम के बीच कितने प्रगाढ़ संबंध थे यह बात किसी ने छुपी नहीं है। आजम खां सपा के संस्थापक सदस्यों में से हैं। दोनों का साथ लगभग 40 साल पुराना है। 1989 में जब मुलायम सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, तो आजम खान को भी मंत्री बनाया गया। इसके बाद प्रदेश में जब-जब भी सपा की सरकार तो आजम खां उनसे वजीर बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की सरकार में हमेशा आजम खां का दबदबा रहा। आजम खां जो फैसले लिए करते थे मुलायम सिंह उसमें हस्तक्षेप नहीं करते थे। हालांकि कई मौके ऐसे आए जब लगा कि दोनों के बीच संबंध बिगड़ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आजम खां तो उनको रफीकुल मुल्क कहा करते थे। मुलायम सिंह यादव आजम खां को हमेशा आजम साहब कहा। पिछले 40 सालों में मुलायम सिंह यादव कई मर्तबा रामपुर आए है। रामपुर के विकास के लिए आजम खां ने जो कुछ भी मांगा मुलायम सिंह ने कभी मना नहीं किया।

आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों मुलायम सिंह यादव ने किया था। आजम खां के बेटे अदीब की शादी भी वह आए थे। मुलायम सिंह यादव आखिरी बार रामपुर 2019 के लोकसभा चुनाव में आए थे जब उन्होंने महात्मा गांधी स्टेडियम में आजम खां के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। इस चुनाव में आजम खां सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed