फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah Azam PAN card case Next hearing will be on April 7

अब्दुल्ला आजम पैन कार्ड मामला: पूरी नहीं हो सकी जिरह, सात अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Tue, 15 Mar 2022 07:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 07:06 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में मंगलवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
Abdullah Azam PAN card case Next hearing will be on April 7
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में मंगलवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह कोर्ट पहुंचे और बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा उनसे जिरह की गई। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


साल 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो-दो पैन कार्ड रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों ही आरोपी हैं। दोनों की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। मंगलवार को इस मामले में गवाही होनी थी, जिसके लिए गवाह एक बैंक के शाखा प्रबंधक कोर्ट पहुंचे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा जिरह की गई, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed