{"_id":"62d6bdad34e4e30a0c6cee9f","slug":"abdullah-azam-mla-abdullah-azam-appeared-in-court-in-two-birth-certificates-and-pan-card-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abdullah Azam: दो जन्म प्रमाण पत्र और पैनकार्ड मामले में विधायक अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abdullah Azam: दो जन्म प्रमाण पत्र और पैनकार्ड मामले में विधायक अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश, सुनवाई टली
Tue, 19 Jul 2022 07:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 19 Jul 2022 07:50 PM IST
सार
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
आजम खान और अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश हुए। लेकिन एक मुकदमे के गवाह बीमार हो गए और दूसरे मुकदमे के गवाह मूल दस्तावेज नहीं ला सके। इसलिए गवाही नहीं हो सकी। लिहाजा, सुनवाई टल गई। अब जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 22 जुलाई और पैनकार्ड के मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों ही आरोपी हैं। इन मामलों में तीनों जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। अब्दुल्ला आजम सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहे। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गवाह के बीमार होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। जबकि पैनकार्ड के मामले में गवाह राजेश सिंह कोर्ट में उपस्थित हुए, लेकिन मूल दस्तावेज न होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब जन्म प्रमाण पत्र के मामले में 22 जुलाई और पैनकार्ड के मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन