मुरादाबाद: अब्दुल्ला आजम ने बताया पिता आजम खां की जान को खतरा, कहा- कुछ हुआ तो सरकार और जेल प्रशासन होंगे जिम्मेदार
अब्दुल्ला आज़म 23 महीने बाद शनिवार को जेल से रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पिता आजम खां की जान को खतरा बताया है। कहा है कि अगर कुछ ऐसा होता है तो इसके लिए प्रदेश सरकार और जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंचते ही अब्दुल्ला आज़म ने अपने पिता और सपा सांसद आजम खां की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि जितना ज़ुल्म हो सकता था, वो हुआ। आज भी मेरे वालिद (आज़म खां) की जान को खतरा है। उनको कुछ हुआ तो सरकार और जेल प्रशासन ज़िम्मेदार होगा। चित्रकूट जेल में क्या हुआ। यूपी की बाकी जेलों में क्या हो रहा है। सरकार ने इलाज में नौ दिन देरी कराई, क्या कर सकते हैं।
अब्दुल्ला आज़म बोले कि ये चुनाव अवाम बनाम सरकार होगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। रामपुर वालों की हड्डियां तोड़ने और भैंस और बकरी चोरी के आरोप में जेल भेजने के लिए पुलिस है। पुलिस के इंस्पेक्टर गैंग रेप में पकड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि 8 बाई 10 की कोठरी, जिसमें दो फुट का टॉयलट था, में रहते थे। आज मेरे वालिद (आज़म खान) बेगुनाह बंद हैं एक ऐसे मुकदमे में, जिसमे सात लोग अग्रिम जमानत पर बाहर है। एक अकेले आज़म खान साहब जेल में हैं।
कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर कर रहे शोषण- अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर शोषण कर रही है। घर तक पर लोग नहीं आ सकते है। कमिश्नर साहब ने मना कर दिया होगा। हमारे साथ जितनी ज़्यादती हो सकती थी हुई। और जो रह गई है वो भी कर लो।
अब्दुल्ला आज़म ने कहा कि जेल से निकला था तो कोई मेरी मोहब्बत में मुझे लेने आता है तो मैं मना नहीं कर सकता। कोई काफिला नही था। कोविड प्रोटोकॉल का कोई उलंघन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मंडल में मौजूदा अधिकारियों के होते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि कहावत है कि डूबती हुई नाव से सब भागते हैं। भाजपा ने उनके साथ जो सुलूक किया है, वो दुनिया जानती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.