{"_id":"61e06f17c5616358cf103737","slug":"abdullah-azajm-will-release-soon-from-court-rampur-news-mbd4159390139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ, सभी मुकदमों में दाखिल किए जमानती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ, सभी मुकदमों में दाखिल किए जमानती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। उनके अधिवक्ता की ओर से सभी मुकदमों में जमानती दाखिल कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी तीन रिहाई परवाने सीतापुर जेल भेजे गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी रिहाई शुक्रवार को हो सकती है।
अब्दुल्ला आजम के खिलाफ स्वार, अजीमनगर, सिविल लाइंस, गंज सहित जिले के विभिन्न थानों में 45 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें से दो मुकदमों में नामजदगी झूठी पाई जाने पर खारिज कर दिए गए थे। इसके बाद 43 मुकदमे बचे, ये मामले कोर्ट में चल रहे हैं। 26 फरवरी 2020 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा जमानत पर बाहर हैं, जबकि उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम अपने पिता आजम खां के साथ सीतापुर जेल में करीब 23 माह से बंद हैं।
अब्दुल्ला आजम के 43 मामलों में पहले ही जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर की जा चुकी है। बुधवार तक 17 मामलों में जमानती दाखिल हो चुके थे। साथ ही इससे पूर्व भी उनके अधिवक्ता द्वारा कुछ मुकदमों में जमानती दाखिल किए जा चुके हैं। गुरुवार को उनके अधिवक्ता के द्वारा शेष तीन मुकदमों में जमानती कोर्ट में दाखिल किए गए। जिसके बाद कोर्ट ने रिहाई परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दिए हैं। वहीं, अब सभी मामलों में जमानती दाखिल होने के बाद माना जा रहा है कि अब वह कभी भी जेल से रिहा हो सकते हैं।