{"_id":"613666778ebc3e5a674383d2","slug":"abdullah-azajm-pan-card-issue-rampur-news-mbd4017445163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में, आज भी होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में, आज भी होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में मंगलवार छह सितंबर को भी सुनवाई होगी। सोमवार को वादी/गवाह के कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण गवाही की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दिसंबर 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उनका आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर दो पैन कार्ड बनवा लिए और उससे अनुचित लाभ ले लिया। इसमें एक पैन कार्ड नंबर DFOPK6164K एसबीआई के बैंक अकाउंट में लगा है। वहीं, दूसरा पैनकार्ड नंबर DWAPK7513R है, जिसमें उन्होंने अपनी जन्मतिथि 30.09.1990 दर्शाई है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471,120बी में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले की सुनवाई रामपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता द्वारा दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर आरोप तय हो चुके हैं। इस मामले में भी अब गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में सोमवार को कोर्ट में वादी/गवाह आकाश सक्सेना की गवाही होनी थी लेकिन, वादी के कोर्ट न आने के कारण मामले में अगली सुनवाई अब मंगलवार सात सितंबर को होगी।