फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdullah azajm birth certificate issue

अब्दुल्ला आजम से जुड़े मामलों में अब 04 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
abdullah azajm birth certificate issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड मामले में शुक्रवार को कोर्ट में तारीख नियत थी। जिसमें सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन तीनों मामलों में अगली तारीख चार अक्तूबर नियत की है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इन तीनों मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा सांसद आजम खां और नगर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम और दो पैन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और सपा सांसद आजम खां आरोपी हैं। कोर्ट में इन तीनों मामलों में आरोप तय हो चुके हैं। इन तीनों मामलों में भाजपा नेता आकाश सक्सेना की गवाही और जिरह की प्रक्रिया हो चुकी है। दो पैन कार्ड मामले में एक बैंक के शाखा प्रबंधक के बयान भी दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को इन तीनों मामलों में कोर्ट में तारीख थी। जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से इस मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट की जगह मजिस्ट्रेट कोर्ट में किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर शासकीय अधिवक्ता की ओर से आपत्ति दाखिल की गई है। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि अब इन तीनों मामलों में अगली तारीख सोमवार चार अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed