फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdullah azajm birth certificate issue

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में अगली सुनवाई 12 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
abdullah azajm birth certificate issue
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मुकदमे में सांसद आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम पर आरोप तय करने मामले में अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। इस मामले गुरुवार को सुनवाई थी जिसमें अगली तिथि निर्धारित कर दी गई। इसी तरह से अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले की सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। आरोप है कि अब्दुल्ला एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगरपालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। 10 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान इस मामले में डिस्चार्ज एप्लिकेशन लगाई गई थी। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई थी, लेकिन इसमें अगली तिथि निर्धारित कर दी गई। इसी तरह से अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड होने के मामले में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। पैन कार्ड के मुकदमे में अब्दुल्ला के साथ आजम खां भी आरोपी हैं। दो पासपोर्ट के मुकदमे में अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed