{"_id":"57cb24134f1c1b3d782cd790","slug":"abdulla-azajm-will-statrt-political-carrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम स्वार-टांडा से शुरू करेंगे राजनीतिक पारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम स्वार-टांडा से शुरू करेंगे राजनीतिक पारी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ और संसदीय कार्य, नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के युवा पुत्र अब्दुल्ला आजम खां अपनी राजनीतिक पारी स्वार-टांडा विधान सभा क्षेत्र से शुरू करेंगे। यह अब तय हो चुका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द इसकी घोषणा किसी बड़े कार्यक्रम में करेंगे। दो साल पूर्व हुए लोकसभा चुनाव से राजनीति में सक्रिय हुए अब्दुल्ला आजम के यह राजनीतिक करियर की शुरूआत होगी।
पिता मोहम्मद आजम खां के नक्शे कदम पर एक मझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह अब्दुल्ला आजम खां में गुण देखे जा रहे हैं। युवाओं में अब्दुल्ला आजम के प्रति काफी क्रेज है। अब्दुल्ला ने गलगोटिया कालेज से एमटेक की पढ़ाई की है और मौजूदा समय में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में सीईओ का काम देख रहे हैं। हर छोटे बड़े प्रोग्राम में अब्दुल्ला की सक्रिय भागेदारी रहती है।
दो साल पहले जब लोकसभा चुनाव हुआ तो अब्दुल्ला आजम ने राजनीति में सक्रियता बढ़ाई थी। इसके बाद अब्दुल्ला की सक्रियता बढ़ती चली गई। इसके बाद अब्दुल्ला को विधान सभा चुनाव लड़ाने की मांग उठाई जाने लगी। चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं। लेकिन शनिवार को आजम खां ने स्वयं अपने बेटे का नाम स्वार टांडा से चुनाव लड़ाने को तय किया तो राजनीतिक चर्चाएं सच साबित हो गईं।