फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Aadhaar is becoming a hurdle in enrollment, parents are worried

Rampur News: नामांकन में आधार बन रहा बाधा, अभिभावक परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar is becoming a hurdle in enrollment, parents are worried
रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे नामांकन अभियान के बीच आधार कार्ड की अनिवार्यता बड़ी अड़चन बनकर सामने आई है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चमरौआ राकेश विश्वकर्मा ने कहा कि अधिकांश बच्चों के पास आधार कार्ड न होने से अभिभावकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि आधार बनवाने के लिए अब जन्म प्रमाणपत्र जरूरी कर दिया गया है, जबकि इसे बनवाने की प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली है। कागजी औपचारिकताओं और स्पष्ट जानकारी के अभाव में अभिभावक परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और कठिन है, जहां लोग रोजगार में व्यस्त रहते हैं और दस्तावेज बनवाने के लिए समय नहीं निकाल पाते। कहा कि विद्यालयों में फिलहाल बिना आधार के नामांकन कर लिया जाता है, लेकिन बाद में यू-डायस और अपार आईडी के लिए आधार अनिवार्य होने से दिक्कत फिर सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है और पढ़ाई का समय प्रभावित हो रहा है। मांग करते हुए कहा कि आधार और जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर सरल बनाया जाए, ताकि हर बच्चा बिना बाधा शिक्षा से जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed