फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A youth who spread rumours of a thief on social media was arrested

Rampur News: सोशल मीडिया पर चोर की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A youth who spread rumours of a thief on social media was arrested
रामपुर। सोशल मीडिया के जरिये चोर की अफवाह फैलाने वाला वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक ने दो दिन पहले चोर द्वारा महिला पर चाकू से हमला कर देने का वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन

दो दिन पहले एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। जिसमें गंज थाना क्षेत्र के शुतुरखाना निवासी एक महिला पर चोर द्वारा अचानक हमला कर देने की बात कही गई थी। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि जांच के बाद यह पाया गया कि यह वीडियो बिना तस्दीक के ही वायरल किया गया था।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के नानकार निवासी सरफराज अली को गिरफ्तार किया गया है। उसने इंस्टाग्राम पर बिना तस्दीक किए शुतरखाना में अज्ञात चोर द्वारा एक महिला को उसकी छत पर कपड़े सुखाने के दौरान चाकू मार कर घायल कर देने संबंधित वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो की जांच की गई तो पाया गया कि छत पर कपड़े सुखाने गई महिला का पैर फिसल जाने के कारण हाथ में दीवार में लगी टीन से चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed