फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man was caught stealing from the village head's brother's house.

Rampur News: प्रधान के भाई के घर में चोरी करते युवक दबोचा

Thu, 05 Feb 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A young man was caught stealing from the village head's brother's house.
पुलिस के हवाले किया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

स्वार। कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर जागीर गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक को प्रधान के भाई और ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट में चालान कर दिया।
क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी गांव के प्रधान अख्तर अली के भाई इरफान अली ने बताया कि उनके आवास परिसर में एक युवक बुधवार को दिनदहाड़े घुस गया और उसने टुल्लू पंप चोरी कर लिया। इसी दौरान वह उधर आया तब युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे दौड़कर पकड़ लिया गया। आरोपी युवक मोईन कुरैशी है जो उनके ही गांव का है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। कुछ ही देर में पुलिस आ गई। वह आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह पकड़े जाने की दशा में भ्रम पैदा करने के लिए आधार कार्डों का प्रयोग करता है। सीओ अतुल कुमार ने बताया कि प्रधान के भाई इरफान अली की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का कोर्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed