फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man was caught in an objectionable condition with his girlfriend

Rampur News: प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में युवक को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was caught in an objectionable condition with his girlfriend
मसवासी। क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोस के गांव का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा और उसे प्रेमिका के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों ने युवक को घर में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

युवक का पड़ोस के गांव की दूसरे समुदाय की युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार सुबह युवक मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से से भरे परिजनों ने युवक को पकड़कर घर में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। सूचना पाकर प्रेमी युवक का साथी मौके पर पहुंचा और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने साथी युवक की भी जमकर पिटाई कर दी। मामला दो अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग भी चौकी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed