फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man posted in Russia died due to bullet injury, the body will reach early Saturday morning

Rampur News: रूस में तैनात युवक की गोली लगने से मौत, शनिवार तड़के पहुंचेगा शव

Sat, 04 Apr 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man posted in Russia died due to bullet injury, the body will reach early Saturday morning
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव भूबरा मुहस्तेकम के मंझरा फतेहगंज निवासी दूल्हे हसन के 22 वर्षीय पुत्र शावेद की रूस में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शावेद करीब नौ महीने पहले रोजगार के सिलसिले में रूस गया था। वहीं पर वह आर्मी में भर्ती हो गया था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शावेद का शव शनिवार तड़के करीब 3:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। इसके चलते परिजन रात में ही दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


परिवार का इकलौता सहारा था शावेद

रामपुर। शावेद अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसका एक भाई मानसिक रूप से पीड़ित है, ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों का कहना है कि शावेद मेहनती और मिलनसार युवक था, जिसने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश का रुख किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार की तलाश में गया, आर्मी तक पहुंचा, लेकिन नहीं लौट सका जिंदा

रामपुर। शावेद घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रूस स्टील फर्नीचर का काम करने गया था। दो महीने उसने स्टील फर्नीचर का काम किया। इस दौरान वह हॉस्टल में रहता था। बताते हैं कि हॉस्टल से आर्मी वाले उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने आर्मी जॉइन कर ली, लेकिन यह फैसला उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed