{"_id":"665131ff7bf79712040cb416","slug":"a-young-man-from-uttarakhand-who-had-come-to-meet-his-girlfriend-was-held-hostage-and-beaten-by-villagers-rampur-news-c-282-1-smbd1025-122393-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
रामपुर। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती मोहब्बत में बदल गई और उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के मोहल्ला बनभूलपुरा निवासी इमरान अपनी प्रेमिका से मिलने बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में चोर समझकर उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान की बेटी की अपनी ही बिरादरी के उत्तराखंड निवासी युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात युवक हल्द्वानी से युवती के घर जा पहुंचा और घर के समीप दोनों आपस में मिलने लगे।
रात 11:30 बजे कुछ ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। युवती को उसके परिवार वाले ले गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को चोर कहते हुए शोर मचा दिया। मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों से बंधक बनाकर मारपीट करने के बाद सूचना पुलिस को दी। आरोपी युवक को पुलिस कोतवाली ले आई, जहां युवक ने पुलिस को पूरी बात बताई।
शुक्रवार की सुबह युवक और युवती पक्षी भी कोतवाली पहुंच गए। कुछ लोगों द्वारा दोनों का निकाह कराने की बात कही जाने लगी। पूरे दिन कोतवाली में पंचायत चलती रही, मगर शाम तक मामला नहीं सुलझा। युवक और युवती के अलावा युवक परिजन भी निकाह के लिए तैयार थी, लेकिन युवती के परिजन नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने आरोपी इमरान का शांतिभंग में चालान कर दिया।