{"_id":"697a74095a0a25b1ea0937fc","slug":"a-young-man-died-after-getting-stuck-in-the-belt-of-a-flour-mill-rampur-news-c-282-1-rmp1016-162989-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आटा चक्की के पट्टे में फंसने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आटा चक्की के पट्टे में फंसने से युवक की मौत
Thu, 29 Jan 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद के भुड़ासी गांव की घटना, दो साल पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद (रामपुर)। भुड़ासी गांव में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर युवक की मौत हो गई। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।
गांव निवासी तीरथ (24) बुधवार सुबह अपनी चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रहे थे। इसी दौरान पट्टे में आ गए। पट्टे में आते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद भतीजे भागवत और तेजपाल ने चक्की की मोटर बंद कर दी। भागवत के मुताबिक हादसे के दौरान इनके चाचा तीरथ का पैर धड़ से अलग हो गया। परिवार के लोग रक्तरंजित तीरथ को तुरंत मुरादाबाद ले गए लेकिन मुरादाबाद जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग जब शव गांव लेकर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बुधवार शाम को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दो साल में उजड़ गई गृहस्थी
युवक तीरथ की शादी दो साल पहले बदायूं के पृथीपुर गांव निवासी हरवती से हुई थी। दो साल में ही महिला का सुहाग उजड़ गया।
-- -- -- -- -- -- --
कट्टे में पैर देखकर दहल गया लोगों का दिल
शाहबाद। तीरथ के पट्टे में फंसने से उनका एक पैर धड़ से अलग हो गया, जब युवक का शव गांव पहुंचा तो लोगों की चीख-पुकार मच गई। जब युवक का पैर कट्टे में देखा तो लोगों का दिल दहल गया। संवाद