{"_id":"6838a4cf86806d3d3107b8aa","slug":"a-watchman-posted-in-the-forest-department-died-in-a-collision-between-a-tractor-and-a-trolley-rampur-news-c-282-1-rmp1001-146594-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से वन विभाग में तैनात चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से वन विभाग में तैनात चौकीदार की मौत
Thu, 29 May 2025 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। पैदल खेत पर जाते समय वन विभाग में तैनात चौकीदार गांव हुरमतनगर निवासी सत्यपाल (55) को लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
ग्राम हुरमतनगर निवासी सत्यपाल वन विभाग में संविदा पर चौकीदार के पद पर मिलक के ग्राम सिहारी में तैनात थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर से पैदल ही खेत पर जा रहे थे। गांव से बाहर सड़क पर पहुंचने पर सामने से आई लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर उतर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास खेतों में काम रहे ग्रामीण हादसा देखकर मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।